About Foundation
Shri Harihar Foundation
श्री हरिहर फाउंडेशन एक आध्यात्मिक और ज्योतिष से सम्बंधित एक संस्था है I यह संस्था समाज को अध्यात्म एवं उसके जीवन में होने वाली घटनाओं (ज्योतिष) के बारे में स्पष्ट एवं सटीक रूप से जागरूक करती हैl क्या परमात्मा का अस्तित्व है ? और यदि है तो वह साकार है या निराकार है ? या दोनों हैं (साकार एवं निराकार) परमात्मा हैं तो उनकी भक्ति भी है और जब भक्ति है तो भक्त भी है अब यहां एक जिज्ञासा उत्पन्न होती है कि भक्ति कितने प्रकार की होती है तो इसका उत्तर है कि विशुद्ध भक्ति 9 प्रकार की होती है जिसे हम नवधा भक्ति के नाम से भी जानते हैं इस नवधा भक्ति का विश्लेषण हम आगे करेंगे जब भक्ति है तो भक्त भी है.
भक्त 4 प्रकार के होते हैं
1.आर्त
2.अर्थार्थी
3.जिज्ञासु
4.ज्ञानी
जिज्ञासु या ज्ञानी विशुद्ध भक्त होते हैं जब कि आर्त और अर्थार्थी स्वार्थी भक्त होते हैं, परमात्मा स्वार्थी भक्तो की इच्छा पूर्ति ज्योतिष के माध्यम से करते हैं ज्योतिष मानव के सम्पूर्ण जीवन में होने वाली शुभ/अशुभ घटनाओं की विवेचना करता है
श्री हरिहर फाउंडेशन मनुष्य के स्वास्थ्य(शरीर मन बुद्धि और भावना)के बारे में जागरूक करता है और मनुष्य को संपूर्ण ज्ञान(आध्यात्मिक और सांसारिक) की जानकारी देता हैl यह संस्था मनुष्य को अपने पैरो पर खड़ा करके आजीविका का अवसर भी प्रदान करती है यह संस्था मनुष्य की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करती है l इस संस्था से जुड़ने पर आश्रय स्थल का भी लाभ मिलता है यह संस्था मनुष्य को तीर्थ यात्रा एवं प्रकृति भ्रमण का अवसर भी प्रदान करती है इस संस्था के द्वारा मनुष्य को अपने जीवन में उत्साह के आनन्द की प्राप्ति की
जाती हैi
आध्यात्मिकता दर्शन, धर्म, त्रिगुण, वेराग्य, शास्त्र, नवधा-भक्ति, भगवान-, साकार-निराकार, त्योहार, (पंथ) वैष्णव ज्योतिष ग्रह राशिफल ज्योतिष पंचांग सेवाएं उत्पाद पारगमन ऑनलाइन/ऑफ़लाइन कक्षाएं अंक ज्योतिष प्रश्न कुंडली नवधा-विधि साढ़ेसाती राशिफल दैनिक मासिक वार्षिक श्री हरिहर फाउंडेशन परिचय श्री हरिहर फाउंडेशन समाज में लोगो को जागरूक करने एवं सही जानकारी देने के लिए सबसे महत्वपूर्ण संस्था है।ये संस्था लोगो की कार्यशाला और सेवाएं भी देती है।
इस संस्था के विभिन्न योजनाओं पर काम किया जाता है। जो इस प्रकार है:-
1. आध्यात्मिकता और वैष्णव ज्योतिष (Spriturity / Vaishnav Jyotish)
2. कल्याण (Wellness Care)
3. ज्ञान (शैक्षणिक, कौशल और अनुसंधान आधारित) (Knowladge)
4. कानूनी ज्ञान (Legal Knowladge)
5. वित्तीय नियोजन (Financial Planning)
6. आजीविका (Career / Startup)
7. आवास और होमस्टे (Accommodation / Home Stay)
8. आध्यात्मिकता पर्यटन (Spiritualty, Natural Tourism)
9. आनंद उत्सव (Life Events)
Get A holistic approach to emotional well-being in the modern age